नामांकन से चूके केजरीवाल, कल भरेंगे पर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_794.html
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आज अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। भीड़ की वजह से केजरीवाल तय समय से नहीं पहुंच पाए। अब केजरीवाल बुधवार को अपना पर्चा भरेंगे।
इससे पहले केजरीवाल आज सुबह अपने घर से पर्चा भरने के लिए निकले। केजरीवाल का ने एक रोड शो भी निकाला। रोड शो में केजरीवाल से साथ पार्टी के सभी बड़े नेता देखे गए लेकिन कुमार विश्वास कहीं नजर नहीं आए। केजरीवाल के साथ भारी तादात में उनके समर्थक चल रहे थे। जिसकी वजह से केजरीवाल तय समय पर नामांकन के लिए नहीं पहुंच पाए।
नामांकन भरने के लिए केजरीवाल सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में केजरीवाल के समर्थक जुटे थे। गौरतलब है कि इसी वाल्मिकी मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की।

