aajtaktimes

नेपाल की संसद में बवाल, हाथापाई और तोड़फोड़!

काठमांडू। नया संविधान बना रही नेपाल की संसद अखाड़े में तब्दील हो गई। विपक्षी सांसदों ने सदन में न सिर्फ हाथापाई और तोड़फोड़ की, बल्कि कुर्सी-मेज भी उछाले। बताया जा रहा है कि माओवादी पार्टी के सांसदों ने स्पीकर पर हमले की कोशिश की लेकिन सभा के अंदर मार्शलों के सुरक्षा घेरा ने उन्हें बचा लिया।
मार्शल्स और माओवादी सांसदों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। हंगामे ने हिंसक रूप ले लिया और सांसद तोड़फोड़ करने लगे। संसद में मौजूद प्रधानमंत्री, दूसरे मंत्री और शीर्ष नेताओं को सुरक्षा गार्डों ने अपने घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला।

Related

World 2108267691361876688

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item