aajtaktimes

बस की टक्कर से बिजली का खम्बा गिरा,हादसा टला



जौनपुर। शहर के मोहल्ला सिपाह स्थित नये वाहन स्टाप पर एक बस पीछे करने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकरा गयी और खंभा बस पर धराशाई हो गया जिससे वहां अफरातफरी मच गयी। इस हादसे में एक रिक्शा चालक घायल हो गया। शुक्रवार को दोपहर में सिपाह के धर्मकाटा के पास केराकत पड़ाव पर प्राइवेट बस यूपी 62 टी- 1263 का ड्राइवर बस पीछे कर रहा था कि असंतुलित होकर वह सीमेण्ट से बने बिजली खंभे से टकरा गयी और खंभा व तार टूटकर बस पर आ गया। बिजली थी लेकिन कोई हादसा नहीं हो सका। तत्काल सूचना देकर लाइन कटवायी गयी। इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गयी। इस घटना में जलालपुर थाना क्षेत्र के गुरैनी निवासी रिक्शा चालक सुरेन्द्र घायल हो गया। ज्ञात हो कि विगत महीने इसी स्थान पर बस पर बिजली का तार गिर जाने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी थी और दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये थे। संयोग था ही इस बार ऐसी घटना नहीं हुई।

Related

news 7587771687524906086

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item