जौनपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल में छापा,9 जोड़े गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/9.html
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कताई
मिल के निकट स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट के धन्धे का
पर्दाफाश करते हुए 9 युवक व इतने ही युवतियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ भाग
निकले । इस दौरान होटल के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है । मौके से 10 मोटर
साइकिलें भी बरामद की गयी है। शुक्रवार को कताई मिल के सामने ए-वन होटल में पुलिस
ने मुखबिर की सूचना पर महिला कास्टेबिलों के साथ छापा मारा । इस दौरान विभिन्न
कमरों से 9 जोडे़ रंगरेलिया मनाते पाये गये और सभी को हिरासत में ले लिया गया। अपर
पुलिस अधीक्षक देहात ओपी पाण्डेय के अनुसार होटल के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया
गया है और होटल को सीज करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया
गया है । ज्ञात हो कि शहर के होटलों में व्यापक पैमाने पर देह व्यापार का धन्धा
होता है लेकिन पुलिस यहां अधिकतर होटल नेताओं और रसूखदार लोगों के है इसलिये यदा
कदा छापेमारी होती है। जबकि शहर के अधिकर होटलों में इस प्रकार का धन्धा होता है
और इसी धन्धे के भरोसे ये होटल चलाये जा रहे है।

