ममता को झटका, TMC मंत्री BJP में
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/tmc-bjp.html
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के मंत्री मंजुल कृष्णा ठाकुर ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए।
ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में ठाकुर शरणार्थी, राहत और पुनर्वास मंत्रालय का पदभार संभाल रहे थे। वह अपने बेटे और पंचायत पदाधिकारी सुब्रत ठाकुर के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
प. बंगाल में ममता बनर्जी को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी की तरफ से ममता को चुनौती तो मिल ही रही है, शारदा घोटाले में भी पार्टी मुश्किल में हैं। ऐसे में एक मंत्री का बीजेपी में शामिल होना ममता के लिए नई मुसीबत का सबब है।
शारदा घोटाले में टीएमसी के कई नेता जेल में हैं। सीबीआई का शिकंजा नेताओं पर लगातार बढ़ रहा है। ममता के करीबी मंत्री मुकुल रॉय को भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

