aajtaktimes

शिया कालेज में 525 विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित



जौनपुर। रजा डीएम शिया इंटर कालेज में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार के निःशुल्क ड्रेस वितरण  का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के 525 छात्र छात्राओं को  ड्रेस वितरित किया गया। ड्रेस पाकर छात्र छात्राओं में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सैयद नजमुल हसन नजमी, प्रधानाचार्य सैयद मोहम्मद हसन और विद्यालय के अध्यापक  मिर्जा सरदार हैदर, मोहम्मद अहसन, सैयद मुजम्मिल हुसैन एवं वार्ड के सभासद सदरूद्दीन मंसूरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के अलावा अभिभावक गण उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष सैयद शब्बीर हसन जेडी भी उपस्थित रहे एवं विद्य़ालय प्रबंध समिति सदस्य सैयद मोहम्मद अब्बास आरिफ एवं आरिफ हुसैनी उपस्थित रहे। 

Related

u.p 7359983652931754806

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item