सट्टेबाजों ने बता दिया वर्ल्ड कप विजेता का नाम!
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post.html

नई दिल्ली। क्रिकेट में जीत-हार मैदान में तय होती है, लेकिन मैच से पहले ही हर टीम की जीत-हार पर करोड़ों के दांव लग जाते हैं। सट्टाबाजार में पहले से तय हो जाता है कि कौन सी टीम जीतेगी, कौन सी हारेगी। वर्ल्ड कप 2015 में भी सट्टेबाजों ने अभी से विजेता का नाम तय कर दिया है।
क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार पुरी दुनिया के लोगों के सर चढ़ कर घुम रहा है। इस वर्ल्ड कप का खुमार में सट्टेबाज भी पिछे नहीं है। जिस तरह से भारत लगातार वर्ल्ड कप में मैच दर मैच जीत रहा है उसी रफ्तार से सट्टेबाज भी करोड़ रुपए कमा रहे हैं। पर सट्टा बाजार की माने तो क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में भारत तीसरे नंबर पर रहेगा। पहली पंसद ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद न्यूजीलैंड है। लेकिन सट्टा बाजार का यह भी मानना है की अगर भारत सेमीफाइनल जीतता है तो क्रिकेट वर्ल्ड कप को फिर से अपने कब्जे में कर सकता है।
भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में दर्शकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। और इसी के साथ सट्टेबाजी भी तेज हो गई है। हर हिंदुस्तानी यही चाहता है कि सिडनी के मैदान में भारत कंगारुओं को पटखनी दे और फाइनल मैच में जगह बना ले। लेकिन फिलहाल सट्टाबाजार की पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया है। ऑनलाइन बेटिंग में ऑस्ट्रेलिया सभी टीमों से आगे चल रहा है। लेकिन पुलिस के मुखबिरों की माने तो दांव में बहुत कम अंतर है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टॉप टीमों के रेट में कुछ ही पैसों का अंतर रह गया है। जैसे-जैसे वर्ल्डकप का फाइनल करीब आ रहा है। सट्टेबाजी की दुनिया में हलचलें तेज हो गई हैं।
धनंजय कुलकर्णी, डीसीपी, पुलिस, अभी क्वाटर फाइनल, सेमी-फाईनल और फाइनल मैच शुरु हो रहे है, ऐसे में सट्टेबाज काफी ज्यादा सक्रिय हो जाते है। हमारी कई टीमें इन पर काम कर रही हैं, साइवर सैल की टीम भी हमारे साथ काम कर रही है।
इस वक्त सट्टेबाजों का फेवरेट फॉरेन सेंटर सिंगापुर है। वहीं से कई विदेशी गिरोह सट्टेबाजी का धंधा चला रहे हैं। पुलिस के मुखबिर बताते हैं कि छोटे सट्टेबाज अपना अड्डा गोवा, हैदराबाद और सूरत जैसे शहरों में शिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन बड़े सौदे विदेश से कंट्रोल हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कई सट्टेबाज मुंबई औऱ आस-पास के इलाकों से ऑपरेट कर रहे है पर पूरा खेल विदेशों से चल रहा है। मुंबई पुलिस सट्टेबाजों पर नजर रखने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस का लगातार संपर्क में है।
