शक्तिपीठ चौरा माता का 40वां वार्षिकोत्सव आज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/40.html
जौनपुर। शक्तिपीठ चौरा माता मंदिर
चहारसू चौराहा का 40वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव, जागरण एवं भण्डारे का आयोजन 31 मार्च दिन मंगलवार को सुनिश्चित है जहां शाम 4 बजे से हवन-पूजन के बाद सायं 7 बजे से मां का श्रृंगार होगा
जिसके बाद विशाल भण्डारा चलेगा। इस दौरान झारखण्ड की श्वेता तिवारी, जौनपुर के मनोज सोनी एवं लखनऊ
के विकास सिंह व प्रीतू सिंह की प्रस्तुति सहित भंवर भांवरा ग्रुप इलाहाबाद की झांकी
दिखायी जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने
बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राकेश
श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं मनोज अग्रहरि अग्रहरि समाज हैं
तथा अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन करेंगे। आयोजन समिति ने समस्त जनपदवासियों
से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

