aajtaktimes

हौंसलाबुलंद चोरों ने टवेरा उड़ाया



जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत मैहर देवी मंदिर मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़ी टवेरा को हौंसलाबुलंद चोरों ने पार कर दिया। चोरी की जानकारी भुक्तभोगी को होने पर वह लिखित रूप से अपनी शिकायत कर चुका है जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी। पीड़ित कृष्ण कुमार जायसवाल निवासी ख्वाजगी टोला थाना शहर कोतवाली हैं जिनकी उक्त मोड़ के पास रेस्टोंरेट है। उन्होंने अपनी टवेरा नम्बर यूपी 81 डब्ल्यू-3486 को वहीं रेस्टोरेंट के पास सड़क के किनारे खड़ी किये थे कि किसी चोर ने वाहन को पार कर दिया।

Related

news 5775920067513933146

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item