भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव ने 42 सौ लोगों को बनाया सदस्य
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/42.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता बनाओ
अभियान समाप्त हो गया जिसके मद्देनजर वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह एवं जौनपुर
सदस्यता अभियान के प्रभारी सुशील उपाध्याय की देख-रेख में अभियान के प्रभारियों ने
नये सदस्यों की सूची जमा किया। इस मौके पर बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की जिला
मंत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव द्वारा सघन अभियान चलाकर स्वयं के कुल 1000 हजार नया
सदस्य सदर विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया। सभी नये सदस्यों की सूची पेश करते हुये
श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने मल्हनी प्रवासी पद का निर्वहन
करते हुये मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 25 सौ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इतना
ही नहीं, सदर विस क्षेत्र में 5 महिलाओं की टोली के साथ 7 सौ
सदस्य बनाया। उन्होंने बताया कि नगर के बलुआघाट में शिविर लगाकर उन्होंने 48 मुस्लिम
समुदाय लोगों को पार्टी से जोड़ा। उनकी इस उपलब्धि पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री
सिंह सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना किया जहां सैकड़ों पार्टीजन
उपस्थित रहे।

