किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_31.html
जौनपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय
लोकदल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राज्यपाल को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी सदर शिव सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष
डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कुदरत
के कहर से हुये फसल की बर्बादी का मुआवजा दिया जाय। फसल की बर्बादी से असामयिक काल
के गाल में समाये किसानों के परिजनों को मुआवजा दिया जाय। परिवार के एक सदस्य को सरकारी
नौकरी दिया जाय। प्रदेश में आयी दैवीय आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के किसानों का 6
माह का विद्युत बिल माफ किया जाय। वर्तमान फसल के कृषि ऋण से सम्बन्धित सभी कर्जों
को माफ किया जाय। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश
सरकार द्वारा 5 सौ रूपये प्रति कुंतल बोनस दिया जाय। वर्तमान आपदा से राहत देने हेतु
किसानों का पिछला व वर्तमान सत्र का गन्ना मूल्य तत्काल भुगतान कराया जाय। जायद की
फसल हेतु बीज व खाद पर अनुदान दिया जाय। पुलिस भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच करायी
जाय तथा भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के आधार पर किया जाय। इस मौके पर
डा. सिंह के साथ प्रदेश महासचिव अशोक यादव,
शिव प्रकाश विश्वकर्मा, अजय गिरि, प्रदीप तिवारी,
विनय यादव, राजेश प्रजापति, प्रेम प्रकाश,
दयाराम, एलबी यादव, सभाजीत यादव,
डा. एसए रिजवी, नसीर हुसैन खां, मो. सैफ,
हसनैन खां, समरजीत यादव, वंश बहादुर यादव,
राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

