भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_53.html
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड सिरकोनी के माधोपट्टी
गांव में स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मठ मंदिर में भण्डारे का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों भक्तों
ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पहले त्रिभुवन दास महाराज (उड़िया बाबा) ने दीप प्रज्ज्वलित
करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जहां उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से
लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। बताया गया कि बीते 19 मार्च को कलश यात्रा निकाली
गयी जिसके दूसरे दिन सीताराम का अखण्ड कीर्तन शुरू हुआ। इस दौरान शंख ध्वनि व घण्टी-घड़ियाल
से वातावरण गूंज उठा। साथ ही दर्शन-पूजन करने के लिये लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। बाबा
परमहंस महाराज की देख-रेख में सम्पन्न हुये इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में लालमन
पटेल, राजनाथ, करिया, देवेन्द्र प्रसाद,
प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, विनय पाण्डेय, राकेश पाण्डेय,
महेन्द्र यादव, सुबाष विश्वकर्मा, विकास सिंह,
लालू सिंह, शिव नरायन, डा. बांके माली,
राजकुमार गुप्ता, भोनू यादव, सुरेन्द्र का सहयोग सराहनीय रहा। लोगों का स्वागत राहुल
सिंह व आभार ग्राम प्रधान राजेश पाण्डेय ने किया।

