मानदेय के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_12.html
जौनपुर। नगरीय विकास अभिकरण डूडा
द्वारा कांशीराम आवास की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मानदेय और सिलाई मशीन वर्षो
बाद न दिये जाने के विरोध बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गयसा कि वे कांशीराम आवास सिद्दीकपुर
की निवासी है। वर्ष 2010-11 में 120 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया
गया। जिसमें 90 महिलाओं को सिलाइ्र तथा 30 महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण
दिया गया। योजनानुसार तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सिलाई मशीन व अगरबत्ती
किट के साथ 400 रूपये प्रतिमाह की दर से मानदेय लिना सुनिश्चित था परन्तु आज तक तमाम महिलाओ को
सिलाई मशीन व अगरबत्ती का किट तथा किसी भी महिला को मानदेय नहीं दिया गया। वे डूडा
कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गयी है। उन्होने जिलाधिकारी से मांग किया कि अविलम्ब
मानदेय दिलाया जाय।

