aajtaktimes

जहर से पिता और बहन की मौत, मां गंभीर



जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर गांव में अवैध सम्बन्ध का विरोध करने को लेकर एक कथित चिकित्सक की मिली भगत से पुत्र ने अपनी  वृद्धा माता- पिता व बहन को जहर मिश्रित मिठाई खिला दिया । पिता और पुत्री की मौत हो गयी जबकि मां की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त गांव के भइया लाल ने अपनी माता 65 वर्षीया ममता देवी , 70 वर्षीय पिता जोखन यादव तथा 20 वर्षीया बहन गीता कल रात में जहर मिला मिठाई खिला दिया  मंगलवार को सवेरे जोखन और गीता मृत हालत मिले जबकि ममता की हालत बेहद नाजुक थी। यह जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों ने ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना को लेकर गांव में अनेक प्रकार की चर्चायें हो रही है। बताया जाता है कि जोखन यादव के घर में एक झोला छाप चिकित्सक अपनी डिस्पेसंरी चलाता था। उसके घर में उसकी अच्छी पैठ थी और आना जाना था। इसका जब गृहस्वामी ने विरोध और कमरा खाली करने को कहा तो पुत्र ने माता पिता और बहन को जहर मिला मिठाई खिला दिया।

Related

news 3095901907035833794

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item