हादसों में युवक की मौत,कई घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_99.html
जौनपुर।
जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में जहां बोलरों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो
गयी वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर केराकत तिराहे पर बस और ट्रक
में आमने सामने हुई टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ड्रवाइवर
और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया । सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत कुशिया बहार पुलिया के पास टेम्पों से बुढ़िया
माई मन्दिर में दर्शन करने 20 वर्षीय
सुजीत शर्मा निवासी लोटिया राईवीगो कोतवाली जनपद सुल्तानपुर मंगलवार को जा रहा था।
टेम्पो रूकवाकर वह लघुश्ंाका करने जा रहा था और जैसे ही सड़क पार करने लगा तो तेज रफ्तार
से आयी बोलेरो उसे रौदते हुए निकल गयी। जिससे सुजीत की तत्काल मौत हो गयी और परिजनों
में कोहराम मच गया। इसी क्रम में मंगलवार को दिन में ढेड़ बजे सिविल लाइन इलाहाबाद डिपो
की बस यूपी 70-डीटी 9398 सवारी लेकर आजमगढ़ जा रही थी और आजमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक यूपर 70- ओटी- 0973 जब केराकत तिराहे पर पहुंची तो जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बस ड्राइवर
नबाब अली निवासी जनपद प्रतापगढ़ तथा 30 वर्षीय
अवनीश पाठक निवासी कोलू खोर जनपद आजमगढ़ सहित आधे दर्जन घायल हो गये। घायलों को तत्काल
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर व और खलासी कब चम्पत
हो गये किसी को भनक भी नहीं लग सका।

