aajtaktimes

चाय में यूरिन मिलाकर पिलाती थी बहू!


इंदौर। इंदौर में एक बहू का बेहद घिनौना रूप सामने आया है। यह कलियुगी बहू अपने सास-ससुर को वश में करने के लिए उनकी चाय में अपनी पेशाब मिलाकर देती थी। खुद में दैवीय शक्ति होने का हवाला देकर पति से पांव भी दबवाती थी। बहू की हरकतों से प्रताड़ित होकर सास ने अदालत में गुहार लगाई। अदालत ने जांच के बाद बहू और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर 12 मई को पेश होने के आदेश दिए है।
राधिका नगर निवासी सूरज बाई (55) ने बहू नेहा के खिलाफ वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे और वकील काशू महंत के माध्यम से परिवाद दायर किया था। वकील कुन्हारे के मुताबिक सूरज बाई के बेटे दीपक की शादी नेहा से हुई थी। शादी के चार साल तक बहू नेहा ससुराल ही नहीं आई। दीपक और अन्य परिजन बड़ी मुश्किल से समझाकर उसे घर लेकर आए।
2011 में नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद काम से बचने के लिए वह अजीब तरह के ढोंग करने लगी। खुद में देवी शक्ति आने की बात कहकर कभी वह पति दीपक को पैर दबाने को मजबूर करती तो कभी कपड़े और बर्तन साफ कराने के अलावा झाड़ू-पोछा जैसा काम करने के लिए दबाव बनाती।
बेटे दीपक पर हो रहे अत्याचार को देख सास-ससुर ने आपत्ति ली तो नेहा ने फिर वहीं पुराना हथियार अपना लिया। वह ससुराल छोड़कर मायके चली गई। वकील कुम्हारे के मुताबिक मई 2014 में बहू दोबारा लौटकर आई। इसके कुछ दिन बाद ही सास-ससुर को गले में तकलीफ होने लगी। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि कोई उन्हें खाने-पीने में ऐसा कोई तरल पदार्थ मिलाकर दे रहा है जिससे उनकी तबीयत बिगड़ रही है।
सास ने नजर रखकर पकड़ा बहू कोः
सास सूरज बाई ने इसके बाद बहू पर नजर रखना शुरू कर दी। एक दिन सास ने नेहा को उनकी चाय में पेशाब मिलाते हुए पकड़ लिया। इस बात पर विवाद हुआ तो नेहा ने खुलासा किया कि वह सास-ससुर पर वशीकरण के लिए वह यह टोटका मायके से सीखकर आई है। इस पर हुए विवाद के बाद नेहा घर का कीमती सामान लेकर फरार हो गई।
पुलिस को शिकायत करने पर नहीं मिला न्यायः
नेहा के खिलाफ ससुराल पक्ष ने पुलिस थाने पर शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। दरअसल, नेहा का भाई सत्यम क्राइम ब्रांच में पदस्थ है। आरोप है कि उसके दबाव में आकर ही बहन के ससुराल पक्ष की शिकायत की अनदेखी की गई। सत्यम ने भी सास-ससुर को धमकाया इसी के बाद परिजनों ने अदालत की शरण ली।

Related

news 1677981805432268064

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item