भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ चौरा माता मंदिर का एकाद्वशी वार्षिकोत्सव
https://husainijnp.blogspot.com/2015/04/blog-post.html
हजारों भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर भण्डारे में ग्रहण किया प्रसाद
जौनपुर। नगर के मोहल्ला नखास
में स्थित ऐतिहासिक चौरा व काली मंदिर का श्रृंगारोत्सव धूमधाम से मनाया गया जहां माता
रानी के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान जहां लोगों ने मां के अलौकिक
दृश्य का दर्शन किये, वहीं आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किये। इसके पहले आयोजन समिति द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में मां के दरबार को सजाया गया जिसके बाद पूजनोपरांत आरती उतारी गयी। तत्पश्चात्
9 कन्याओं सहित भैरो बाबा
के रूप में बालक को चुनरी, नारियल, माला आदि भेंट करके भोजन कराया गया। इसके बाद भक्ति धुनों के बीच भण्डारे का शुभारम्भ
हुआ जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम से शुरू हुआ भण्डरा देर रात तक चला।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अशोक कुमार, अंकुर साहू, बबलू पासवान, भल्लू निषाद, मुन्ना डीजे, शानू बेनवंशी, सभासद सत्य नारायण निषाद, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, विनय मौर्य सहित समस्त क्षेत्रवासियों
का विशेष योगदान रहा। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ‘गप्पू’ ने समस्त सहयोगियों के
प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)
