aajtaktimes

जौनपुर में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी


                जौनपुर। मूल्यांकन कार्य बहिष्कार संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जनपद के सभी शिक्षक संघों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को तीसरे दिन भी यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में नगर के विभिन्न विद्यालयों में बनाये गये मूल्यांकन केन्द्रों पर पहुंचकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि हमारी एकजुटता की बुलन्द आवाज सरकार के आला अफसरों के कान तक गूंजनी शुरू हो गयी है। इस अवसर पर अजीत चौरसिया, रामसूरत वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, राय साहब यादव, शैलेन्द्र सरोज, राजकेशर यादव, सुबाष कन्नौजिया, कमल नयन, रविकांत, टीडी सरोज, रमापति, डा. चन्द्रसेन यादव, रमेश चन्द्र, डा. ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जय प्रकाश पाल, बांके लाल प्रजापति के अलावा तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
                माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अध्यक्ष छोटे लाल यादव के नेतृत्व में वित्तविहीन शिक्षकों ने भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। बीआरपी इण्टर कालेज में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक धैर्य व साहस के साथ आंदोलन में जुटे रहें। इस अवसर पर राजेश मिश्र, शरद सिंह, सुशील सिंह, श्रद्धेय गुप्त, विजय बहादुर यादव, श्रवण यादव, प्रकाश चन्द्र पाल, अखिलेश सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

                उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आज तीसरे दिन सभी मूल्यांकन केन्द्रों का ताला नहीं खुलने दिया जिसके बाद समर बहादुर सिंह, उदय सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, अरविन्द सिंह, दिलीप सिंह, जयकिशुन यादव, विनय ओझा, विनय प्रकाश, इन्द्रपाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, दिनेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया। इसी क्रम में मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह ने मूल्यांकन केन्द्रांे का चक्रमण करके आंदोलन शिक्षकों को साहस व बल प्रदान किया। इस अवसर पर डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, संकट प्रसाद सिंह, प्रेमचन्द्र राय, विनय ओझा, पारसनाथ सिंह, धर्मेन्द्र नाथ यादव, शशि प्रकाश मिश्र, अजय प्रकाश सिंह, सरोज सिंह मौजूद रहे।

Related

news 2174601966386089736

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item