aajtaktimes

पीड़ितों की समस्याएं सुनना अपनी आदत बना लिये हैं विधायक गुलाब चन्द्र सरोज


जौनपुर। जनप्रतिनिधि तो वैसे जनता की सेवा के लिये ही होते हैं परन्तु एकाध को छोड़कर शेष अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। यही कारण होता है कि पुनः चुनाव आने पर उन्हें मुंह की खानी पड़ती है। फिलहाल जनता की पीड़ा को सुनने के क्रम में इस समय जनपद के केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक गुलाब चन्द्र सरोज सुर्खियों में है। देखा जाता है कि जिला मुख्यालय पर बाबूपुर स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर वह क्षेत्रीय लोगों सहित अन्य पीड़ितों के दर्द को सुनते हुये उसका निराकरण करते रहते हैं। विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद जितना समय बचता है, वह जौनपुर आकर केराकत व जिला मुख्यालय पर अपने कैम्प कार्यालय पर बैठकर लोगों की पीड़ा सुनते हैं। इतना ही नहीं, यथासंभव मदद करते हुये सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते हैं। इस बाबत पूछे जाने पर विधायक श्री सरोज ने बताया कि इन्हीं लोगों की बदौलत वह विधायक बनकर विधानसभा में बैठते हैं। इनकी समस्याएं मेरी अपनी होती है, इसलिये उनको गम्भीरता से लेकर निस्तारण करता हूं। इस मौके पर उनके आवास पर तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related

news 2775583842366627158

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item