aajtaktimes

सौतेलेपन पर सम्पादक मण्डल ने जतायी चिंता

जौनपुर। सम्पादक मण्डल की बैठक सोमवार को कलेक्टेªट स्थित पत्रकार भवन में अध्यक्षता जय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई । जहां उपस्थित तमाम समाचार पत्रों के सम्पादक ने समाचार पत्र से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया। साथ ही सदस्यता शुल्क जमा करने, संगठन द्वारा निर्गत किये जाने वाले परिचय पत्र सहित अन्य पर भी चर्चा किया गया। इसी क्रम में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन द्वारा लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने पर गहरी चिंता व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री रामजी जायसवाल, विजय प्रकाश मिश्र, यादवेन्द्र दूबे मनोज, डा. यशवंत गुप्ता, विरेन्द्र मिश्र विराट, मंगला प्रसाद तिवारी, ऋषिकांत, जुबेर अहमद, छोटे लाल सिंह, विरेन्द्र गुप्ता, सूरज साहू, त्रिभुवन उपाध्याय, राकेश प्रजापति, मो. रऊफ खान, वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया लाल गोप, गोविन्द गौतम, दीपक मिश्र, रविन्द्र श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, पंकज वर्मा सहित तमाम सम्पादक आदि उपस्थित रहे।  

Related

news 4900259444117760518

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item