aajtaktimes

लोहिया वाहिनी ने मरीजों को बांटा फल

 जौनपुर। समाजवादी चिन्तक डा0 राम मनोहर लोहिया के जंम दिवस के अवसर पर सोमवार को पचहटिया स्थित लोहिया वाहिनी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने लोहिया के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सोच आज भी जीवित है। वे कहते थे कि एक व्यक्ति यदि देश का गरीब रहा तो देश को पूर्णतः आजाद नहीं कहा जा सकता। लोहिया आर्थिक समानता व सामाजिक समानता के पक्षधर थे। बैठके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 भाष्कर राय व परामर्शदाता डा0एके श्रीवास्तव के साथ मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर डा0 लक्ष्मी कान्त यादव, विनोद यादव, विकास कुमार सरोज, मो0 जफर, सूर्यनाथ यादव, संदीप यदुवंशी, पंकज यादव, राम चन्दर यादव, राकेश, मंगश, राघवेन्द्र, चित बहाल आदि मौजूद रहे ।

Related

news 7872622389630000565

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item