aajtaktimes

जल है जीवन का अनमोल रत्न



जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल को बचाने हेतु लोगों को जागरुक किया गया । जिसके अन्तर्गत रन फार वाटर पद यात्रा डा0 एएच रिजवी डिग्री कालेज से मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका ने शुभारम्भ किया। संस्थाध्यक्ष मो0 मुस्तफा ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रन फार वाटर नामक शीर्षक से यह कार्यक्रम चलाया गया है । इसमें सप्ताह भर संस्था के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में जल को सुरक्षित करनें हेतु लोगों को जागरुक करेंगे कि पानी को बचानें हेतु दौड़ो वरना देर हो जायेगी क्योकि जल ही जीवन है । मुख्य अतिथि  ने कहा कि हम सबको मिलकर पानी बचाने हेतु संकल्प लेना होगा पानी की बरबादी को रोकना होगा क्योकि स्वच्छ व पीने योग्य पानी कम है । सप्लाई के पानी को सडकों पर न बहने दें पानी की जब अवश्यकता हो तो पानी लेने के बाद टोटी बन्द रखें। जो आज बहेगा कल-कल, तो कल न मिलेगा जल। जल जीवन का अनमोल रत्न है। डा0 वीएस उपाध्याय ने कहा कि 70 फीसदी पृथ्वी पानी से धिरी है इसमें से 97 प्रतिशत खारा पानी है और मात्र 3 प्रतिशत ही पीने लायक पानी है । पानी को सावधानी पूर्वक खर्च करें। डा0 अजीत कपूर ने कहा कि 5 साल से कम उम्र के हर 5 में से 1 बच्चे की मौत जल जनित बीमारियों के कारण होती है। बारह लाख भारतीय बच्चे और एक लाख व्यस्क हर साल जल जनित रोग के कारण अपनी जान गवांते हैं इस लिए स्वच्छ व शुद्ध जल पीये। डा0 एनके सिन्हा ने कहा कि भारत में जनसंख्या वृद्धि एवं अनियन्त्रित षहरीकरण के कारण जल संकट गहरा गया है जो कि चिन्ता का विषय है। अधिकतर शहरों में जल की समस्या  गम्भीर है इस लिए सब मिलकर पानी बचाने का प्रयास करें। डा0 मदन मोहन वर्मा ने कहा कि जमीन का जल स्तर निरन्तर कम हो रहा है जो कि भविष्य के लिए ठीक नहीं है । बारिश के पानी को एकत्र व संरक्षित करे। इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष मिदहत फात्मा, सचिव राधेरमण जायसवाल अरुण त्रिपाठी शकील अहमद, ज्योति कपूर, शत्रुधन मौर्य, विमल सेठ, मनोज चतुर्वेदीसंजय श्रीवास्तव, डा0 शिवानन्द अग्रहरी, अशोक मौर्य, आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1920551355458757764

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item