aajtaktimes

बलिदान दिवस: अमर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि


जौनपुर। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के 84 वंें बलिदान दिवस के अवसर सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। लोक चेतना मंच के तत्वावधान में भगत सिंह पार्क सब्जी मण्डी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए दीवानी बार के मंत्री जय प्रकाश सिंह ने कहा कि भगत सिंह की तरह क्रान्तिकारी बनने की आवश्यकता है। आज लोगों को मरने की नहीं देश के लिए जीने की जरूरत है। अध्यक्ष विमल सिंह ने समता मूलक समाज की स्थापना पर बल दिया। जौनपुर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने लोगों से भगत सिंह की तरह देश और समाज के लिए कार्य करने की अपील किया। इस अवसर पर तनवीर शास्त्री आकिल जौनपुरी, प्रलय बहादुर, ऊदल यादव, किरन शंकर सिंह, विकास शर्मा, निसार अहमद, महेश सेठ, सुधीर श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। इसके पूर्व सभी ने भगत सिंह के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही यूथ इन एक्शन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी  नगर के सब्जी मण्डी स्थित भगत सिंह पार्क में स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सरदार भगत सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि वह क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक सच्चे विचारक एवं लेखक भी थे। यहां के बाद सभी सदस्य ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला संयोजक मिथिलेश प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, रितेश गुप्ता, प्रतीक तिवारी, विजय सिंह राहुल, अमित जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में विसर्जन घाट पर भारत विकास परिषद ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भृगुनाथ पाठक की अध्यक्षता में हुए बैठक में कहा गया कि परिषद के पांच सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर शरद पटेल, लोकेश साहू, विक्रम गुप्ता, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी मौजूद रहंे।

Related

news 6625666938416824331

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item