aajtaktimes

राज मोहन लाइन बाजार व सतेन्द्र केराकत के बनाये गये प्रभारी



जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने जनपद की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरूस्त करने के उद्देश्य से कई को नयी तैनाती देने के साथ ही कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया। इतना ही नहीं, एकाध थानेदार को तो लाइन हाजिर कर दिया। आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनहित व जनपद में अपराध की रोकथाम, पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के दृष्टिगत हुये इस तबादले के क्रम में निरीक्षक राजमोहन यादव को वाचक से प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार, निरीक्षक सतेन्द्र तिवारी को प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार से प्रभारी निरीक्षक केराकत, निरीक्षक विजय उपाध्याय को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं, निरीक्षक ओंकार सिंह को क्राइम ब्रांच से थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, उपनिरीक्षक राजीव मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक केराकत से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मछलीशहर, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से वाचक पुलिस अधीक्षक, उपनिरीक्षक कण्व कुमार मिश्र को प्रभारी स्वाट टीम से थानाध्यक्ष सुजानगंज और उपनिरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली बनाया गया है।

Related

news 2306682087709231813

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item