शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_48.html
जौनपुर। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन
कार्य का बहिष्कार कर रहे संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सभी घटक दलों के आंदोलनकारियों
ने मंगलवार को दूसरे दिन कार्य को ठप रखा। इतना ही नहीं, वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी को बैंक से मानदेय देने, माध्यमिक विद्यालय के तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन
केन्द्र पर नारेबाजी किया। इस बाबत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
नरसिंह बहादुर सिंह व जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि संघर्ष मोर्चा
सरकार के अड़ियल रवैये व शिक्षक विरोधी सपनों को चकनाचूर कर अपने उद्देश्यों को पाकर
ही दम लेगा। मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह के नेतृत्व में आंदोलित शिक्षकों में धर्मेन्द्र
यादव, डा. राकेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र,
प्रेम बहादुर सिंह, आजम खां, दिलीप सिंह,
विनय ओझा, दयाशंकर, प्रमोद श्रीवास्तव,
हरिश्चन्द्र यादव, रामचन्द्र यादव, राम अचल यादव,
जयकिशुन यादव, अरविन्द सिंह, राजीव सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद
रहे।

