अपहरण और हत्या की हो सीबीआई जांच
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_50.html
जौनपुर। अपना दल की जिला
इकाई ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया और महामहिम राज्यपाल
को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल ने कहा
कि प्रदेश में अत्याचार, भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए लचर व्यवस्था
है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इसे अविलम्ब दुरूस्त कराया जाय। उन्होने कहा कि गेहूं
क्रय केन्द्र शीघ्र खोलकर निर्धारित मूल्य पर सीधे किसानों से आनाज खरीदा जाय। किसानों
के गन्ना बकाया का भुगतान ने होने से उनके समक्ष आर्थिक कठिनाइयां आ रही है भुगतान
कराने में देरी न किया जाय। अन्य वक्ताओं ने कहा कि किसानों को खाद, बीज , पानी, दवा व कृषि यंत्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जाय तथा
पुलिस भर्ती में धांधली की जांच सीबीआई से करायी जाय। उन्होने कहा कि जनपद के सुजानगंज
थाना क्षेत्र के मोहरियांव गांव में आठ वर्षीय बालक आर्यन पटेल का स्कूल जाते समय अपहरण
कर की गयी हत्या की सीबीआई जंाच करायी जाय। प्रदर्शन में रवीन्द्र,
श्याम लाल, अरविन्द कुमार पटेल, सियाराम,
रण बहादुर यादव, राय अखिलेश सिंह, राम नेवाज,
नन्द लाल, नन्हकूराम, बीडी गौड़,
डा0 सुशील, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

