शराबियों का उत्पात बन्द करायें: DM
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/dm.html
जौनपुर । जिलाधिकारी
भानुचन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को तक ओलन्दगंज वार्ड के विभिन्न गलियों के विद्युत, पानी, सफाई, सड़क, नाली, डूडा आदि कार्यो का निरीक्षण किया तथा ईओ नगर पालिका
को जगह-जगह पर टूटे हुए नाली तथा सड़क किनारे लगे गन्दगी व घास को साफ करवाने तथा सफाई
प्रतिदिन करवाने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि सड़क पर जानवर बंाधने वालो व गिट्टी, बालू, ईट सड़क पर रखने वालो आदि को नोटिस जारी करने का निर्देश
दिया तथा सड़क पर लगे विद्युत पोल को ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगरवासियों
को सचेत किया है कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा किसी को बख्शा नही जायेगा। पीओ डूडा
को इंटरलाकिग सड़क नाली की मरंम्मत कार्य करवाने का निर्देश दिया। सड़क पर विद्युत पोल
टूटे एवं लटके तारों को ठीक कराने की शिकायत पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को ठीक कराने
की हिदायत दी। प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट शिव सिंह को जमीन सम्बन्धित समस्या का निदान
कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता जलनिगम
को वार्ड मंे खराब पडे़ इण्डिया मार्क टू को हटाने का निर्देश दिया। अधिशासी
अधिकारी नगर पालिका को इन स्थानों पर पाइप पानी का कनेक्शन देने का निर्देश दिया। इस
अवसर पर नगर पालिका द्वारा कैम्प लगाकर जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को सुना तथा
जेपी होटल के सामने शराबियों द्वारा उत्पात एवं गाली-गलौज देने की शिकायत मिलने पर
पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही करने के लिए पत्र-प्रेषित किया है। कचगॉव पडाव को हटाने
की मॉग की गयी। कैम्प में जलकल टैक्स जमा करने एवं नया कनेक्शन लेने तथा जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य किया गया। 1 अप्रैल को जिलाधिकारी द्वारा बलोचटोला वार्ड का निरीक्षण किया
जायेगा।

