भण्डारी क्षेत्र में आये दिन चोरियां
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_54.html
जौनपुर। शहर कोतवाली
क्षेत्र का भण्डारी पुलिस चौकी इलाका अराजक तत्वों का गढ़ बन गया है आये दिन चोरी और
छिन्नैती हो रही है लेकिन पुलिस धन वसूली में मशगूल है। भण्डारी स्टेशन के निकट राहुल
पाठक एडवोकेट का मकान है। उन्होने नवरात्र में नयी बोलेरो खरीदा है और उसे घर के सामने
खड़ी कर दिया। उच्चक्कों ने रात में बोलेरो का स्टेपनी पार कर दिया। घटना की सूचना भण्डारी
चौकी को दिया गया है। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में दर्जनों चोरियां हो चुकी है लेकिन
किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया। इसकी वजह से क्षेत्र में व्यापारियों व नागरिकों
में अपने सम्पत्ति के प्रति असुरक्षा की भावना बढ़ गयी है।
.jpg)
