aajtaktimes

खेल के मैदान पर चल रहा ईटभट्ठा



जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मुस्तफाबाद ग्राम सभा में खेलकूद के लिए सुरक्षित मैदान पर प्रधान की मिली भगत से कई वर्षो से ईटभट्टा चलवाया जा रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा जांच के बाद अतिक्रमण पाये जाने के बाद  उसे दुबारा नहीं हटवाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उक्त गांव में खेल के मैदान पर वर्षो से ईट भट्ठा अवैध रूप से चलाया जा रहा है। काफी दिनों पहले इसकी शिकायत प्रशासन से की गयी और जांच कराया गया तो प्रकरण सही पाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गयी और उसने कब्जे को हटाया था लेकिन बाद में ग्राम प्रधान की मिली भगत से फिर से उसपर दबंग ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं आम रास्ते को भी बन्द कर दिया गया है। गांव वालों का कहना है कि प्रधान भट्टा मालिक से मोटी रकम लेकर अवैध भट्टा चलवा रहे है।

Related

news 910093292039895527

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item