aajtaktimes

ट्रेन से कटकर महिला की मौत



जौनपुर। वाराणसी लखनऊ रेल प्रखण्ड पर बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद लखनऊ से वाराणसी जा रही फरक्का एक्सप्रेस को रोककर गेटमैन ने शव का पटरी के बीच से हटाया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को अपरान्ह दो बजे एक महिला लखौवा रेलवे क्रासिंग से 20 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी कि अचानक एक ट्रेन आ गयी और इससे महिला का एक पैर कट गया और उसका सिर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने पर मौत हो गयी। इस बात की जानकारी गेट मैन को मिली तो उसने गुजर रही फरक्का एक्सप्रेस को रोकवाया और शव को पअरी से हटाया। इतने में पुलिस पहुंच गयी और शव की शिनाख्त का प्रयास हुआ लेकिन पहचान न होने पेास्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका का आयु 25 साल थी उसने गुलाबी सलवार शूट और आसमानी दुपट्टा पहने थी।

Related

news 3265651380384451151

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item