छात्राओं को दिया योग का प्रशिक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_76.html
जौनपुर। बालिकाओं को सशक्त बनाने
के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय
बालिका विद्यालय विकास खण्ड धर्मापुर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके
पर छात्राओं को योग की विविध गतिविधियों को बताते हुये उनसे होने वाले लाभों को भी
बताया गया। इस दौरान योग का क्रियात्मक अभ्यास योग विस्तारक अचल हरिमूर्ति एवं प्रशिक्षक
लाल बहादुर द्वारा कराया गया जिसमें छात्राओं को सूर्य नमस्कार, योगिंग, जागिंग, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, अग्निसार, नौलीक्रिया, भ्रामरी, उद्गीध सहित अन्य प्राणायामों
के साथ ध्यान की एक विशेष प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर शशि रानी श्रीवास्तव, सीता सिंह, रीना यादव, विनय यादव, अश्वनी भाष्कर के अलावा सैकड़ों सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

