मूल्यांकन बहिष्कार, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_60.html
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार
को मूल्यांकन कार्यो का बहिष्कार किया तथा मूल्यांकन केन्द्र के बाहर प्रदर्शन किया।
इसके बाद शिक्षकों का दल एक एक कर सभी केन्द्रों पर गया और कोठार नहीं खुलने दिया। इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि
उनकी मांगों के प्रति सरकार वादा खिलाफी कर रही है। शिक्षकों के सब्र का बांध अब टूट
चुका है। अब हम आर पार की लड़ाई के लिए तैयार
है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि शिक्षक संघर्ष के लिए तैयार रहेगा तो सरकार उसकी मांगे
पूरी करने के लिए मजबूर हो जायेगी एंव किसी भी दशा में हमारा संगठन न तो शिक्षकेां
का अपमान बर्दाश्त करेगा और न ही उसका अहित। इस अवसर पर आजम खां, शोभनाथ यादव, प्रेम बहादुर सिंह, सतीश सिंह, अखिलेश सिंह डा0 राकेश सिंह, डा0 प्रमोद श्रीवासतव,
शशि प्रकाश मिश्र, छोटेलाल यादव, डा0 रणजीत सिह, साहब लाल चौबे, ईश्वर लाल, अजय मिश्र, राजेश तिवारी, शाहिद नईम आदि मौजूद रहे।

