बारिश से फसलों का भारी नुकसान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_17.html
जौनपुर। मौसम की बदमिजाजी किसानों को बर्बाद करने पर उतारू है। तैयार हो चुकी फसलें
कटना शुरू हो गयी हैं और बारिश उसमें आग लगा रही है। किसानों का कलेजा इसकी वजह से
बैठा जा रहा है। उनका कहना है कि जब प्रकृति ही उन्हे फाकांकशी करना चाहती है तो वे
किसा पर भरोसा करें। कई दिनों से आसमान पर छाये बादलों ने रिमझिम बारिश कर उनकी फसलों
का सत्याना करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। रविवार की रात से ही आसमान पर बादल छाये
थे और तेज हवायें चलना शुरू हुई। सोमवार को पूरे दिन झिमझिम बारिश होती रही। इस समय
रवि की फसलें तैयार है। अनेक किसानों ने कटाई भी शुरू कर दिया है। कटने के बाद खेलत
में फसलें पड़ी है। सरसों भी मड़ाई के लिए तैयार
है। ऐसी हालत में बारिश से फसलों का नुकसान हो रहा है। बेमौसम बारिश की वजह से किसानों
के होश गुम हो गये है। वे प्रार्थना कर रहे हैं कि बारिश थमे और मौसम खुल जाय जिससे
वे खेती के काम को तेजी से आगे बढ़ा सके।

