aajtaktimes

मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

  

जौनपुर। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हनुमान प्रसाद सिंह पर मारपीट की घटना का षड़यंत्र रचने तथा महिलाओ के साथ मारपीट और अश्लील करकत की धारा न लगाये जाने के विरोध में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत किया। धन्नेपुर गांव निवासी मंशाराम बिन्द ने जिलाधिकारी को बताया कि राज्य मंत्री के भतीजे व सहयोगी अभिमन्यु सिंह, बाढ़ू सिंह, धीरेन्द्र सिंह बीते 25 मार्च को कब्रिस्तान की जमीन के कब्जे को लेकर एक दर्जन लोगों के साथ मेरे घर में घुस आये महिलाओं व बच्चियों को मारते पीटते हुए अश्लील हरकत करने लगे। इतना ही नहीं महिलाओं के कपड़े फाड़ दिये गये विरोध करने पर मेरे पुत्रों को भी बुरी तरह से मारा पीटा गया। महिलाओं को गंभीर चोटें आयी। जिससे गांव वाले खफा हो गये तथा इन लोगों को पीटते हुए चौकी पर ले गये। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान अभिमन्यु सिंह परिजनों को जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद मंत्री शाम को अस्पताल आये और फर्जी चोट दिखाते हुए डाक्टरों पर दबाव बनाने लगे। उनके द्वारा गलत तरीके से दखलअन्दाजी की जा रही है। पुलिस ने अन्य अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया। महिलाओं के साथ हुए मारपीट और अशोभनीय हरकत की भी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गयी। उसका कहना था कि जांच कराकर मंत्री के खिलाफ कार्यवाही किया जाय। उन्ही के इशारे पर मारपीट हुई और मंत्री ही षड्यंत्र रच रहे है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलायें, बच्चे और युवक मौजूद रहे।

Related

news 1390779729312796834

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item