aajtaktimes

जौनपुर में मासूम की बलि ! , गाव में कोहराम





जौनपुर | जौनपुर में एक सात साल का मासूम तात्रिंक की सिद्धी के लिए बलि चढ़ा दिया गया। मासूम बच्चा पिछले चार दिनों से घर से लापता था। और आज अखिरकार उसका शव गांव के ही एक कुएं में उतराया हुआ मिला। बलि चढ़ाए जाने की आषंका से गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया। लोगों की मांग थी कि पहले आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया जाए उसके बाद ही पुलिस शव को हाथ लगाए। फिलहाल सुबह से चल रहे इस हंगामे का देर शाम तक कोई हल नहीं निकल सका है और मासूम का शव वैसे ही गांव में पड़ा है।
जौनपुर के सुजानगंज थाना इलाके के मोहरियावां गांव में कक्षा तीन का छात्र आर्यन पटेल 26 तारीख को अचानक घर से लापता हो गया। परिवार के लोगों ने बहुत तलाष की लेकिन सोनू का कुछ पता नहीं चल सका। थक हार कर परिवार के लोग थाने गए तो वहां भी पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि आपलोग तलाष करते रहिए। दो दिन बाद भी जब आर्यन का कोई पता नहीं चला तो 28 मार्च को लोगों ने सुजानगंज थाने को ही घेर लिया। इसके बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। लोग चीखते रहे कि कहीं आर्यन का अपहरण और हत्या न हो गई हो, कहीं गांव का ही तांत्रिक संजय आर्यन को अपनी तंत्र सिद्धी के लिए न ले गया हो लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। आखिरकार हुआ वही जिसका डर आर्यन के परिवार और गांव वालों को खाए जा रहा था। सोमवार को आर्यन का शव गांव के ही एक कुएं में दिखाई दिया। आर्यन का शव देखते ही हर ओर चीख पुकार मच गई। गांव के लोग कुएं को घेरकर खड़े हो गए। धीरे धीरे तनाव बढ़ता जा रहा था, पुलिस को खबर की गई लेकिन गांव में कोई भी अधिकारी आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। किसी तरह एसपी सिटी रामजी सिंह यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद तो हंगामा और बढ़ गया। गुस्साए लोग आर्यन का शव किसी भी कीमत पर कुएं से निकाले जाने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोषिष की लेकिन उनका गुस्सा और बढ़ता गया। काफी नोकझोंक के बाद गांव के बुजुर्गों की मर्जी से शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इसके बाद भी पुलिस का काम आसान नहीं हुआ। परिवार और गांव के लोग आर्यन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं हो रहे थे। लोगों की मांग थी कि  पहले आरोपी तांत्रिक को पकड़ा जाए तब आर्यन का शव पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। 
एक तरफ ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों की भी हालात पर काबू पाने की सारी तरकीबें फेल होती जा रही थीं। परिवार और गांव के लोग भी आर्यन को तंत्र विद्या के लिए बलि चढ़ाए जाने से काफी आक्रोष में दिखे। यह भी सवाल उनके जेहन में था कि अगर बलि नहीं चढ़ाई गई है तो आर्यन की किसी से क्या दुष्मनी थी। 

 सुजानगंज में फैले तनाव को देखते हुए मुख्यालय में बैठे अधिकारी भी पसीने पसीने हो रहे है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार राजेष कुमार सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले की तुरंत जांच शुरू कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
फिलहाल पुलिस काफी जद्दोजेहद के बाद भी सुबह से अभी तक आर्यन के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अपने कब्जे में नही ले सकी है क्योकि ग्रामीण आरोपी को गिरफ्तार करने की जिद पर अड़े है।

Related

u.p 9013349136656386874

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item