संदिग्ध हालात में चली गोली, युवक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_30.html
जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली अन्तर्गत
विजयीपुर गांव में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी। परिजनों
का कहना है कि असलहे में गोली भरते समय चनले से मौत हो गयी लेकिन ग्रामीण अनेक
प्रकार की चर्चा कर रहे है। उक्त गांव निवासी 22 वर्षीय नन्हे सिंह पुत्र कौशल
सिंह की रविवार को गोली लगने से मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके
पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का
कहना है कि असलहे से गोली चल गयी। उधर ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रपंन्य को
लेकर घर वालों द्वारा ही गोली चलायी गयी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। इस
घटना को लेकर तरह तरह की चर्चायें हो रही है।

