कौशाम्बी : संस्कृत की बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया एक मुन्ना भाई
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/blog-post_78.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | भरवारी के हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय में आज प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की परीक्षा में दूसरे छात्र की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए एक युवक पकड़ा गया।
केन्द्र व्यावस्थापक की तरहरीर पर कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया। इन दिनों जिले में संस्कृत की बोर्ड परीक्षा चल रही है।परीक्षा के तीसरे दिन हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय भरवारी में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के प्रथम पाली में अनिवार्य संस्कृत व्याकरण की परीक्षा चल रही थी, तभी कक्षा में श्री कांत शर्मा पुत्र शिवराखन तिवारी निवासी बारे मलाका थाना मंझनपुर को जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के दौरान फर्जी रुप से प्रवेश पत्र पर फोटो चस्पा कर परीक्षा देते पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी धर्म प्रकाश शर्मा पुत्र मिक्कन लाल शर्मा ,रोल नम्बर 15601404 निवासी मंझनपुर की जगह परीक्षा दे रहा था।पकड़े गये आरोपी को हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्र व्यावस्थापक मुरलीधर मिश्र की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया। घटना के बाद दूसरी पाली की परीक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने नकल न कर पाने के डर से 140 छात्रो में से 31 छात्रो ने परीक्षा छोड दी।