aajtaktimes

DM के कड़े तेवर सफाई सुपरवाइजर SUSPEND


जौनपुर । DM भानुचन्द्र गोस्वामी ने ताड़तला वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही विभिन्न गलियों के बिजली , पानी , सफाई,  सड़क , नाली , डूडा आदि कार्यो की जानकारी प्राप्त किया। ईओ नगर पालिका को टूटे हुए नाली तथा जगह-जगह सड़क किनारे लगे गन्दगी को साफ कराने का व सफाई प्रतिदिन कराने का निर्देश दिया साथ ही सड़क पर जानवर बाधने वालो व गिट्टी , बालू , ईट सड़क पर रखने वालो नोटिस जारी करने का निर्देश दिया तथा सड़क पर लगे बिजली पोल को ठीक कराने का निर्देश दिया। ताड़तला क्षेत्र की जनता ने शिकायत किया कि नगर पालिका द्वारा गन्दा पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने ई00 नगर पालिका संजय शुक्ला को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। सड़क पर मकान मालिक पाईप के माध्यम से ही पानी नाली में गिराये ऐसा न करने वालो को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सफाई सुपरवाइजर जैगुनराम द्वारा पूर्व में जिलाधिकारी के निरीक्षण की जानकारी के बावजूद सफाई न कराने पर इन्हें निलंबित कर दिया गया साथ ही सभासद द्वारा भी सफाई में रूचि न लेने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सड़क पर बिजली के पोल टूटे एवं  लटके तारों को ठीक कराने की शिकायत पर प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट शिव सिंह को नई कालोनी बनाने वाले ठेकेदारों मुन्नीलाल, बेचू विन्द को नोटिस जारी कर अधिशासी अभियंता विद्युत वीकेसिंह के साथ समस्या का निदान करायें। पीओ डूडा एमपी सिंह को नाली एवं सड़क पर इण्टरलाकिंग कराने का निर्देश दिया।  नगर पालिका द्वारा कैम्प लगाकर समस्याओं के निदान के लिए जलकल टैक्स जमा करने एवं नया कनेक्शन लेने तथा जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रभारी नगर मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सदर शिव सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह उपस्थित रहें। 

Related

news 8067524686724629421

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item