aajtaktimes

मदरसा बोर्ड की परीक्षायें 12 से



जौनपुर । रजिस्ट्रार उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिशद द्वारा 12 से 25 अप्रैल तक मदरसा बोर्ड की परीक्षाऐं सम्पन्न करायी जायेगी । इस सन्दर्भ में मदरसा बोर्ड की विभागीय वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं डेस्क स्लिप तथा उपस्थिति शीट आदि अपलोड हो गये है । जनपद के सभी आलियॉ स्तर के मदरसें अपने-अपने परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउन लोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध करा दे साथ ही जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्र अपने यहॉ से सम्बन्धित उपस्थिति षीट व डेस्क स्लिप आदि डाउन लोड करके प्राप्त कर ले। 2 अप्रैल को मदरसा बोर्ड कार्यालय लखनऊ से जनपद की उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त हो रही है जो 05 से मदरसा हनफियां आलम खां स्थित उत्तर पुस्तिका भण्डारण केन्द्र से प्राप्त होने लंगेगी।  यह आवश्यक है कि सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य मदरसा हनफियां आलम खां मे उत्तर पुस्तिका भण्डारण केन्द्र के प्रभारी आरिफ अनीस से सम्पर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर उत्तर पुस्तिकाऐं प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएनसिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है। 

Related

news 1802341531545615522

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item