युवती की दुर्गन्धयुक्त लाश मिली
https://husainijnp.blogspot.com/2015/04/blog-post_45.html
जौनपुर। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा गंभीरशाह गांव के एक खेत में युवती
की लाश अर्धनग्न हालत में पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने आशंका
जताया कि दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उक्त गांव में बुधवार को खेत
में छोटू मिश्रा का परिवार गेहंू की फसल काट रहा था कि दुर्गन्ध आने पर आस पास खोजबीन
करने पर निकट स्थित अरहर के खेत में 20 वर्षीया एक युवती की लाश पड़ी मिली। निकट जा कर देखने पर पता
चला कि शव कई दिनों का पुराना है। लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी कि कहीं इसका
अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या न कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों के जमघट
के बाद भी शव की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

