आवास के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/04/blog-post_37.html
जौनपुर। लोहिया गांव में आवास के लिए हजारों रूपये रूपये ग्राम प्रधान द्वारा वसूले
जला रहे है लेकिन कार्यवाही के नाम पर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया जा रहा है।
जिससे पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोहिया गांव जंगीपुर खुर्द में
इसी समस्या को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को पत्रक
देकर जांच कराने की मांग किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दर्जनों अपात्रों को इन्दिरा
आवास के लिए 10 हजार, लोहिया आवास के लिए तीस
हजार प्रधान, कर्मचारी व अधिकारी आबंटन कर दिये है। जबकि दर्जनों बीपीएल कार्ड धारकों को आवास
नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि अपात्रों को समाजवादी पेशन की सूची में शामिल किया गया
है। जिनके पास पक्का मकान और वाहन है। पक्का मकान और संपन्न लोगों में जिनको पेशन दिया
गया है उनमें निर्मला पत्नी रामयाद, सुशीला देवी पत्नी विमलेश कुमार यादव जो प्रधान की बहू है। श्याम
कन्हैया पुत्र बलराज, धनन्जय पुत्र रघुराज सिंह, निजामुद्दीन पुत्र रमजान अली, मनभावती पत्नी शिव नाथ यादव, हीरावती पत्नी फूलचन्द,गनदेयी पत्नी रामदेव यादव है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
.jpg)
