15 दिन में दूसरी बार, पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/15.html
आज तक टाइम्स
नई दिल्ली। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो गया है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 3.13 रुपए और डीजल की दरों में 2.37 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ाई गई कीमतें शुक्रवार को आधी रात से लागू हो जाएंगी।
वहीं पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने वाली है और दामों में कमी की जाएगी।
बता दें इससे पहले 1 मई को भी पेट्रोल की कीमत में 3.96 रुपये और डीजल की कीमत में 2.37 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। ये बढ़ोतरी इंटरनेशनल मार्केट में स्थानीय स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से की गई थी। गौरतलब है कि मोदी सरकार को 26 मई को एक साल पूरा होने वाला है।

