मरीजों को आर्थिक सहायता दिलाने में अव्वल हैं केराकत विधायक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_15.html
![]() |
| गुलाब चन्द्र सरोज विधायक केराकत |
अब तक के कार्यकाल में कई दर्जन को दिला चुके हैं सरकारी धन
1 अप्रैल से 12 मई के बीच 16 को दिलायी गयी है धनराशिः गुलाब
आज तक टाइम्स
जौनपुर। कैंसर सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन
कोष से आर्थिक राहत पहुंचाने वाले जनपद के केराकत विधानसभा के सपा विधायक गुलाब चन्द्र
सरोज अव्वल हैं जो पूर्व में कई लोगों को उपचार के लिये धनराशि दिला चुके हैं तथा अब
भी प्रयासरत हैं। इसी क्रम में बीते 1 अप्रैल से 12 मई 2015 के मध्य उन्होंने कुल 14 मरीजों को आर्थिक सहायता दिलाया है। इस बाबत विधायक श्री सरोज ने बताया कि 8 अप्रैल को कैंसर रोगी निशा देवी
निवासी सोहनी तहसील केराकत को 1 लाख रूपया व सुगरा उर्फ सुदामा निवासी चितौरा तहसील पिण्डरा जिला वाराणसी को 60 हजार रूपया आवंटित हुआ। 9 अप्रैल को हृदय रोगी अम्बे सिंह
निवास सरायबीरू तहसील केराकत को 1 लाख रूपया, कैंसर रोगी सुमित्रा देवी निवासी पट्टी राम तहसील सदर को 75 हजार रूपया, तेजू लाल निवासी मढ़ी तहसील केराकत
को 2 लाख रूपया, किडनी रोगी विशाल निवासी बेहड़ा
रघूपुर तहसील केराकत को डेढ़ लाख रूपया शासन से आवंटित हुआ। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को कैंसर रोगी उदयराज
यादव निवासी बारी तहसील केराकत को 1 लाख रूपया, किडनी रोगी राजनाथ यादव निवासी मामपुर-देवकली तहसील केराकत को डेढ़ लाख रूपया,
हृदय रोगी कालिन्दा देवी निवासी
डीहा तहसील केराकत को 1 लाख रूपया मिला। इसी तरह 22 अप्रैल को हृदय रोगी शिखा सोनकर निवासी शेखजादा तहसील केराकत को 75 हजार रूपया, लीलावती देवी निवासी बिसौरी तहसील
केराकत को 1 लाख रूपया आवंटित हुआ।
30 अप्रैल को हृदय रोगी
रवि कुमार निवासी शेखजादा तहसील केराकत को 1 लाख रूपया, 1 मई को किडनी रोगी अंजनी त्रिपाठी निवासी विनैकी तहसील
लालगंज जिला आजमगढ़ को 5 लाख रूपया और 12 मई को कैंसर रोगी निशा निवासी छोटी मढ़ी तहसील केराकत को 1 लाख रूपया आवंटित कराया गया
है। श्री सरोज ने बताया कि इसके पहले 3 मार्च को कैंसर रोगी किशन सरोज निवासी बांसबारी तहसील केराकत
को 3 लाख रूपया व 4 मार्च को हृदय रोगी गनेश यादव
निवासी सखोई तहसील सदर को 2 लाख रू. दिलाया गया ह

