aajtaktimes

अपग्रेड होगी फूलों की मण्डी: DM

बैठक को सम्बोधित करते जिलाधिकारी 
आज तक टाइम्स
जौनपुर ।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता कैम्प कार्यालय में देशी गुलाब गेदा ग्लैडियोलस चांदनी बेला तथा क्राइजेन्यिमम आदि फूलों की खेती एवं चाचकपुर गॉव में फूलों की मण्डी अपग्रेड करने के लिए एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं के साथ-साथ सिचाई कृषि यन्त्र मण्डी में कृषको को पेय जल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिसमें फूलों की मण्डी में इण्डिया टू मार्का हैण्डपैम्प लगाने का निर्देश अधिशासी अभियन्ता जल निगम एम.आई. अन्सारी को जिलाधिकारी ने दिया। अधिशासी अभियन्ता नलकूप चन्द्र शेखर सिंह आजाद ने बताया कि एक माह के भीतर दूसरे खण्ड से स्टीमेट तैयार कराकर सिचाई के लिए व्यवस्था कर ली जायेंगी। अधियन्ता अभियन्ता विद्युत बीके सिह को विद्युत पोल पर आठ सौ मीटर विद्युत तार लगाने का निर्देश दिया। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय को फूलो की खेती करने वाले प्रत्येक किसान को फार्म भरवा कर स्प्रे मशीन तथा माइक्रोस्पिकलर दिलाने का निर्देश दिया। उद्यान अधिकारी को 35 हेक्टेयर में फूलों की खेती तथा 35 हेक्टेयर कृषि भूमि में भी फूलों की खेती अधुनिक तरिके से करवाने का निर्देश दिया। उद्यान अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एकीकृत बागवानी विकास योजना मीशन के तहत किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाये तथा  बात-चीत करके उद्यान विभाग से प्रशिक्षण दिलाकर शेष बचे लोगो को भी स्प्रे मशीन दिलाने का निर्देश दिया। 40 किसानों को फूलो की खेती के लिए चयन कर लिया गया है। राजकीय समुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र जौनपुर को निजी क्षेत्र में उद्योग स्थापित कराने का निर्देश दिया। एन.आर.एल.एम. से कम से कम 5 समूह का गठन जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र से मिलकर कराने का निर्देश उद्यान अधिकारी को दिया। छोटे किसानों के लिए छूट के बाद एक लाख बीस हजार रू0 में छोटा टैक्टर दिलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि फूलो की खेती करने से किसानों की आय बढ़ेगी। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, जिला उद्यान अधिकारी एसएनपी पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1560901176378474102

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item