जौनपुर में लूट का खुलासा ,2 अरेस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/2.html
![]() |
बदमाशों के बारे में
जानकारी देते पुलिस अधीक्षक
|
आज तक
टाइम्स
जौनपुर। जिले के महराजगंज
थाना क्षेत्र के भटपुरा के पास महिला से जेवर लूटने के मामले का पर्दाफाश करते हुए
क्राईमब्रान्च व महराजगंज थाने की पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर असलहा, मोटर साइकिल व सोने की चेन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक भारत
सिंह यादव ने पत्रकारों से बताया कि कल सांय जनपद के सभी थानेां में वाहन चेकिंग करायी
जा रही थी पुलिस टीम ने लुटेरों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिग किया।
पुलिस द्वारा घेरा बन्दी करने पर ग्राम चांदपुर थाना महराजगंज के पास दोनेा बदमाश मोटर
साइकिल छोड़ कर भागे जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार बदमाश राकेश यादव पुत्र हरिलाल यादव नि0 इटैली थाना गौराबादशाहपुर
व रणविजय सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी शाहपुर
थाना सिकरारा के कब्जे से इस घटना में लूटी गयी दोनो सोने की चैन टूटी दशा में बरामद
हुई। बदमाश रणविजय सिंह के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर एक खोखा कारतूस एक जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद हुआ। राकेश यादव गैंगेस्टर ऐक्ट के मुकदमें में तथा रणविजय सिंह
अपने गांव में की गयी एक होमगार्ड की हत्या में जिला कारागार में बन्द थे जहां से राकेश यादव दोनों जमानत पर
छूटे हैं। ज्ञात हो कि मंगल सोनी पुत्र राजमनि सोनी ग्राम कुन्दहां थाना सुजानगंज अपनी मोटर साइकिल पर अपनी फुफेरी बहन ममता पत्नी संतोष सोनी ग्राम
दुआवा थाना दीदारगंज आजमगढ को बैठा कर अपने घर से अपनी बुआ के घर बदलापुर जा रहे थे
कि कल शाम ग्राम भटपुरा पावर हाउस थानाक्षेत्र महराजगंज के पास पहुंचने पर पीछे से
एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश आये तथा मंगल सोनी की फुफेरी बहन श्रीमती ममता
के गले से पहनी हुयी दो सोने की चैन वह एक लाकेट सोने का छीन लिये तथा कट्टा लहराते
हुये अपनी मोटर साइकिल से महराजगंज की तरफ भाग गये। इस लूट का पर्दाफाश करने में थानाध्यक्ष
महराजगंज शिवानन्द यादव व क्राइम ब्रान्च प्रभारी राजीव सिंह की अहम भूमिका रही।

