aajtaktimes

शूगर जांच शिविर में 224 लाभान्वित


 जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा डायबिटीज जांच शिविर अहियापुर में लगाया गया जिसमें लगभग 224 लोगों की शूगर जांच कर परामर्श दिया गया मरीज़ांे की जांच डा0वीएस उपाध्याय द्वारा की गई । संस्थाध्यक्ष मो0 मुस्तफा ने  कहा कि शूगर के मरीज़ों की निरन्तर बढती हुई संख्या को देखते हुए संस्था द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे बुद्धवार को उक्त स्थान पर जांच व परामर्ष शिविर लगाया जाता है इस सत्र का यह बारहवां शूगर जांच शिविर है जिसमें अब तक हजारों लोग लाभ उठाते हुए अपनी डायबिटीज स्तर की जांच करा-कर जागरुक होते हुए शूगर नियत्रिंत करनें में सफल हो रहे हैं। डा0 वीएस उपाध्याय ने कहा कि शूगर के रोगी फूट केयर के प्रति विशेष सावधानी बरतें पैरों को साफ सुथरा रखें। टहलते समय स्पोटर्स शूज व डायबिटिक मोजा पहन कर ही टहलें जिससे पैरों में ठोकर न लगे या चोट न लगनें पाये। शूगर को नियत्रित रखनें के लिए नियमित जांच कराते रहे नियमित व्यायाम करें संतुलित भोजन आहार लें तनाव मुक्त रहें व पूरी नींद सोये तथा किसी भी प्रकार के नशा से परहेज करें। इस अवसर पर डा0 एसके उपाध्याय, डा0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, शकील अहमद, आशीष, सुभाष यादव, सुनील विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, महेन्द्रनाथ सेठ, अरुण त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, शत्रुधन मौय, रवि श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, नरेश सेठ, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2180198504353699247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item