43 साल तक सिर के अंदर रहा चम्मच का टुकड़ा !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/43.html
कटनी । 43 साल तक एक आदमी के सिर में काटे के चम्मच के टुकड़े मौजुद रहे और उसे पता भी नहीं चला। मामला एमपी के कटनी का है। जहां पिछले करीब 6 महीने से अचानक सिर में दर्द, बीपी बढ़ना, चक्कर आने की समस्या से परेशान अनिल कई डॉक्टरों के चक्कर लगाता रहा। लेकिन कहीं पर भी समस्या से निदान नहीं मिला। अनिल ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर को अपनी समस्या बताई तो उसका सीटी स्केन और एक्सरे कराया तो उसके सिर में दो कील के टुकड़े नजर आए। हैरत की बात ये थी कि 51 साल बीतने तक सिरे के अंदर चम्मच के टुकड़े घुसे रहे और अनिल को पता ही नहीं चला।
अनिल अरोरा जब आठ साल के थे तो उनके भाई भारती अरोरा से खाना खाने के दौरान मामूली बात पर विवाद हो गया था। भारती ने अनिल के सिर में गुस्से के काटें वाली चम्मच से हमला कर दिया था। जिसमें अनिल से सिर से खुन निकलने लगा था। जिसके बाद परिजनों ने घरेलू उपचार कर अनिल के सिर पर जहां चोट लगी थी कपड़ा जलाकर भर दिया। सिर की चोट तो ठीक हो गई पर परिजनों को टूटी चम्मच नजर नहीं आई थी । 3 सालतक सब कुछ सही चलता रहा और अनिल को उसके सिर में टुकड़े होने का अहसास तक नहीं हुआ। पर अनिल लगभग एक साल से सिर के दर्द से परेशान था तो उसने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जब सिर का सीटी स्केन और एक्सरे किया तब जाकर अनिल के सिर के दर्द की समस्या पता चली और करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद सिर से उन दो चम्मच की किलों को निकला। जिसके बाद अनिल और पूरा परिवार खुश नजर आया ।

