aajtaktimes

पति ने खींचा दुपट्टा ,पत्नी ने करा दिया छेड़छाड़ का केस दर्ज

नई दिल्ली । इंदौर में एक युवती ने अपने पति के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। युवती ने पति और उसके साथी पर दुपट्टा खींचने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने जूनी इंदौर थाने में की गई शिकायत में कहा है कि वह सपना संगीता रोड से अग्रवाल नगर जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार पति राजेश परमार व उसके साथी मोनू ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान दुपट्टा खींचा गया और अश्लील हरकत भी की गई। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए।
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि पति और पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद की वजह से पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ अलग रहती है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

Related

news 8207550819592195804

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item