बसपा ने की जनपद के सभी विस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_12.html
आज तक टाइम्स
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी
ने विधानसभा चुनाव 2017 के
लिये जनपद की सभी 9 विधानसभा
क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दिया। पार्टी ने जहां दोनों सुरक्षित सीटों
पर महिला प्रत्याशी उतारा, वहीं मुंगराबादशाहपुर से पूर्व विधायक सावित्री
पटेल की पुत्रवधू को अपना प्रत्याशी घोषित किया। मछलीशहर सुरक्षित विस क्षेत्र की प्रत्याशी
सुशीला सरोज द्वारा बरसठी विकास खण्ड कार्यालय के सामने विसस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
आयोजित हुआ जहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने सदर विस से नगर पालिका
अध्यक्ष दिनेश टण्डन को जहां प्रत्याशी घोषित किया, वहीं
पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की जगह जेपी सिंह को जफराबाद विस से मैदान में उतारा।
इसी प्रकार मल्हनी विस से विवेक यादव,शाहगंज से भीम निषाद, मड़ियाहूं
से मनोज सिंह, केराकत सुरक्षित से उर्मिला राव,मुंगराबादशाहपुर
से सुषमा पटेल,
बदलापुर से मनोज सोमवंशी व मछलीशहर सुरक्षित से सुशीला सरोज
के नाम की घोषणा स्वयं इन्द्रजीत सरोज ने किया है।
