aajtaktimes

कौशाम्बी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ समर कैंप का आयोजन

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया ककोढा कौशाम्बी में आज 15 दिनों से चल रहा समर कैंप प्रतिभागियों द्वारा सीखे गए हुनर को कालेज प्रबंधन व अभिवावको के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त संपन्न हो हुआ ।इस समर कैंप में बच्चो ने ताइक्वांडो (जुडो-करांटे) डांस कम्पुटर क्रिकेट आदि चीजो का बारीकी से प्रशिक्षण लिया व अपने द्वारा सीखे गए गुण को कैंप के समापन अवसर पर प्रदर्शित किया। बच्चो द्वारा पेश किये सभी कार्यक्रम पर उपस्थित स्कूल स्टाफ व अभिवावको द्वारा सराहा गया। 15 दिन तक चले इस समर कैंप में ताइक्वांडो के बच्चो को प्रशिक्षक राजा बाबू शर्मा डांस क्लासेस संदीप भारतीय कम्प्यूटर क्लासेस अश्वनी सिंह व क्रिकेट की बारीकियो को प्रशिक्षक करन वीर तथा राजेन्द्र सिंह द्वारा सिखाया गया। आज के समापन कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद कालेज के प्रिंसपल संजय शर्मा द्वारा समर कैंप में प्रतिभाग लेने के उपरान्त अपना हुनर दिखाने पर सभी बच्चो व प्रशिक्षको को कालेज की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सबका उत्साह वर्धन किया गया है। कार्यक्रम में कालेज के प्रिंसपल संजय शर्मा ने आये हुए अभिवावको का आभार व्यक्त किया किया । कार्यक्रम में प्रशिक्षको के अलावा स्कूल की कमलेश मौर्य सुप्रिया केसरवानी निशु मौर्य  दुर्गा प्रसाद ज्ञान चन्द्र शुक्ला व अन्य स्टाफ मौजूद रहा । कार्यक्रम का संचालन शालू सोनी ने किया।
कार्यक्रम शुभारम्भ के पहले ही प्रिंसपल संजय शर्मा व कमलेश मौर्य ने स्कूल में सी बी एस ई 10वीं के रिजल्ट में 10 सी जी पी ए अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन करने वाले बच्चो को मिष्ठान खिलाकर उनका मुंह मीठा काराया व उन्हें प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item